आज की ताजा खबर

मां गंगा, यमुना ने बडे हनुमान जी को कराया स्नान

top-news

पहाडी नदियों का पानी तेजी से पहुंच रहा संगम, खतरे बढा

प्रयागराज। गंगा और यमुना का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है। पहाड़ों पर हो रही तेज वर्षा से दोनों नदियां खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती ने संगम के पास बांध स्थित बड़े हनुमान जी का रविवार भोर में महा स्नान कराया।

मंदिर में गंगा के जल के प्रवेश करके ही महंत पीठाधीश्वर स्वामी बलबीर गिरि महराज ने बडी संख्या में शिष्यों सहित  पूजा - पाठ के साथ मंगला आरती किया।

उन्होंने बताया कि जिस वर्ष  मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती बडे हनुमान जी महराज को स्नान कराती है वह वर्ष लोगो के लिए, शहर के लिए, प्रदेश के लोगों और देश के लोगों के लिए समृद्धि सूचक होता है।


श्रृंगवेरपुर धाम के श्रीमद जगदगुरू नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महराज ने कहा कि मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती द्वारा अपने प्रिय पुत्र पवन सुत को महास्नान कराकर सभी के कल्याण और उन्नति का संकेत दिया है कि सभी का कल्याण होगा और सभी की उन्नति होगी।

 रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 81.56 मीटर तो यमुना का 81.53 मीटर पर पहुंच गया। दोनों नदियों का ख़तरे का निशान 83.74 मीटर है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और बुंदेलखंड में हो रही बारिश का पानी यमुना में आ रहा है। माताटीला और हथिनीकुंड बांधों का पानी यमुना में छोड़ा जा रहा है।

उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा का पानी गंगा में आ रहा है। कानपुर बैराज, हरिद्वार बैराज के साथ ही नरौरा बांध से गंगा में पानी छोड़ा जा रहा है। टोंस और बेलन नदियों का भी जलस्तर बढ़ रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *