आज की ताजा खबर

नुमाइश मैदान में रोपे गए शमी, हरसिंगार और अशोक के पौधे, आसपास के दुकानदारों को सौंपी सुरक्षा की जिम्मेदारी

top-news

हिमांशु दुबे

औरैया।पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति औरैया की ओर से रविवार की सुबह मोहल्ला तिलक नगर स्थित नुमाइश मैदान में पौधारोपण अभियान चलाया गया। समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में हुए अभियान में शमी, हरसिंगार, बेलपत्र, चितवन, कदम और अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

लोगों की पसंद के पौधे निःशुल्क भी वितरित किए गए। पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी आसपास के दुकानदारों को सौंपी गई।


पौधारोपण के बाद पर्यावरण संरक्षण विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। रविवार की सुबह 9 बजे समिति संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

पेड़ वायु को शुद्ध करने के साथ कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं और तापमान नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत अब तक 4470 पौधों का पौधारोपण एवं वितरण किया जा चुका है। समिति का लक्ष्य 5100 पौधों का है, जिसे पूरा होने तक अभियान जारी रहेगा।

कार्यक्रम में तेज बहादुर वर्मा, डॉ. शिवकुमार सोनी, डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा, देवमुनि पोरवाल, मनीष पुरवार, राम आसरे गुप्ता, संतोष कुशवाहा, कुलदीप बाजपेई, रमेश चंद्र शर्मा व सतीश कुमार सहित पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/j2Zi8jX8X7Y

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *