आज की ताजा खबर

थारू समाज की बेटी वैष्णवी राणा ने भाई की कलाई पर बांधी राखी

top-news

श्रावस्ती। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सिरसिया क्षेत्र के आदिवासी थारू जनजाति बाहुल्य भचकाही गांव में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की सुंदर तस्वीर देखने को मिली।

गांव निवासी वैष्णवी राणा ने विधि-विधान से अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी और उसके सुख, समृद्धि उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राखी बांधने के बाद भाई ने भी अपनी बहन की रक्षा करने और जीवन के हर सुख-दुख में उसके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

इस दौरान परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

रक्षाबंधन के इस पर्व ने भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी स्नेह को और मजबूत किया।

थारू समाज की पारंपरिक संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के बीच मनाया गया यह पर्व आपसी रिश्तों की मिठास का संदेश देता नजर आया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *