आज की ताजा खबर

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर निकली साइकिल रैली, ‘खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ का दिया संदेश

top-news

श्रावस्ती। मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस 29 अगस्त के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार को खेलेगा भारत-जीतेगा भारतकार्यक्रम के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

रैली को ट्रिब्यूट प्ले मूवथीम के साथ कटरा श्रावस्ती बाईपास से हरी झंडी दिखाकर सीताद्वार के लिए रवाना किया गया।

रैली में युवाओं और खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित खेलकूद करने और फिट रहने का संदेश दिया।

इस दौरान मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और खेलेगा भारत-जीतेगा भारतके संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।

सीताद्वार के लिए रवाना हुई रैली में शामिल प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना।

मार्ग में लोगों ने रैली का स्वागत किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *