आज की ताजा खबर

सपा नेता ने करवाए प्रबुद्ध जन संवाद सम्मेलन का आयोजन

top-news

अम्बेडकरनगर। विधानसभा क्षेत्र जलालपुर में समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ प्रबुद्ध जन संवाद सम्मेलन।विधानसभा क्षेत्र जलालपुर के साईं बाबा गौरी बाबा अर्जुन सिंह महाविद्यालय,वल्लीपुर नेवादा, अंबेडकर नगर में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह के नेतृत्व में प्रबुद्धजन संवाद समाज की एक विशाल एवं ऐतिहासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में प्रबुद्धजन समाज के लोग शामिल हुए।कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन को भव्य बना दिया। उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकजुटता, सम्मान, स्वाभिमान एवं अधिकारों को लेकर अपने विचार रखे।

साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए मजबूती से सहयोग एवं समर्थन देने का संकल्प व्यक्त किया।बैठक के दौरान उपस्थित प्रबुद्धजन समाज के लोगों ने डॉ.अभिषेक सिंह के प्रति पूर्ण समर्थन एवं विश्वास व्यक्त किया।

लोगों ने कहा कि समाज के सम्मान, स्वाभिमान और क्षेत्र के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इस दौरान गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने तथा सामाजिक एकजुटता को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

डॉ.अभिषेक ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज ने जिस विश्वास, स्नेह और अपनत्व के साथ इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपना समर्थन दिया है।उसके लिए वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह बैठक केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, भाईचारे और आपसी विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव सामाजिक न्याय, सम्मान, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई है। समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान और अधिकार के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाई जाएगी तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *