आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर पेंशनरों का सम्मेलन, सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी
- दैनिक लोक भारती
- 30 Aug, 2026
ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने उठाई 7,500 रुपये मासिक पेंशन, डीए और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग
राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज, चुनाव से पहले घोषणा कराने की मांग
रोहित अवस्थी
औरैया। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की ओर से न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर औरैया के एक गेस्ट हाउस में पेंशनरों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और विभागों से बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर लंबे समय से पेंशनरों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
कार्यक्रम में पहुंचने वाले पेंशनरों का अशोक यादव ने फूलमालाओं से स्वागत किया। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने पेंशनरों की आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की।
7,500 रुपये पेंशन, डीए और मुफ्त इलाज की मांग
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने कहा कि पेंशनरों की मांगें लंबे समय से उठाई जा रही हैं, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई ठोस घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन अपना आंदोलन तेज करेगा।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पेंशनरों की मांगों के संबंध में घोषणा कराने की मांग की।
राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि वृद्ध पेंशनरों को कम से कम 7,500 रुपये मासिक पेंशन, महंगाई भत्ता (डीए) और मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। उनका कहना था कि इन सुविधाओं से पेंशनर सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकेंगे।
प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने कहा कि प्रदेश में आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में अलग-अलग स्थानों पर सभाएं आयोजित कर आंदोलन को और गति दी जाएगी।
मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का संकल्प
सम्मेलन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केएस तिवारी, राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर, राष्ट्रीय सलाहकार आरएस नागर, उत्तर भारत के मुख्य समन्वयक सुरेश डंगवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बीएस नारखेडे, महिला मोर्चे की राष्ट्रीय सचिव सरिता नारखेडे और प्रांतीय महामंत्री आरएन द्विवेदी समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
इसके अलावा जय रूप सिंह परिहार, सुभाष चौबे, अभिनंदन पांडे, पीसी मिश्रा, अशोक यादव, दिलीप पांडे, दिनेश कुशवाह, अशोक बाजपेई, चंद्रशेखर पाठक, अश्विनी पांडेय, आरपी त्यागी, अनिल सक्सेना, रामफेर उपाध्याय, राजेश तोमर, बीएस रावत, इंतजार अहमद, सुरेंद्र शर्मा, गीता वर्मा, सुनीता सोनकर, रघुनन्दन सिंह, नासिर खान, दीन मोहम्मद, गणेशी लाल, जय सिंह सचान, अवधेश सक्सेना, उस्मान खान, शकील अहमद और अमित यादव सहित अन्य लोगों ने भी विचार रखे।
वक्ताओं ने केंद्र सरकार की कथित टालमटोल की नीति की आलोचना करते हुए पेंशनरों की मांगों के समर्थन में आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।
नवाबगंज हादसे पर जताया दुख
सम्मेलन के दौरान बस्ती से बस के जरिए कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे पेंशनरों के नवाबगंज में दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर भी शोक व्यक्त किया गया। हादसे में बस चालक की मृत्यु पर पेंशनरों ने गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि पेंशनरों की मांगों को लेकर संगठन आगे भी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखेगा।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







