आज की ताजा खबर

गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की मौत, हादसे के बाद रात में डाले पत्थर

top-news

आरिफ सिद्दीकी ,जगमोहन मिश्रा

जैतीपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर करकौर गांव में पुलिया के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे ने एक युवक की जान ले ली। गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। हादसे में बाइक चालक थाना कटरा क्षेत्र के गांव रमापुर निवासी श्यामू और पीछे बैठे कस्बा परौर निवासी मनोज घायल हो गए थे। गंभीर हालत में मनोज को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। हादसे वाली जगह पर रात करीब एक बजे पत्थर डाले गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क के गड्ढों की समय रहते मरम्मत करा दी जाती तो हादसा टाला जा सकता था।

करकौर से जैतीपुर तक जगह-जगह गड्ढे

करकौर तिराहे से जैतीपुर कस्बे में एचपी गैस एजेंसी तक तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर कई जगह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। एचपी गैस एजेंसी के सामने पुलिया के पास करीब दो से ढाई फीट गहरा गड्ढा बना हुआ है। इस मार्ग से दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। गड्ढे के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया  पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क की मरम्मत को लेकर गंभीर नहीं है।लोगों का कहना है कि हादसा होने के बाद ही विभाग की नींद खुलती है और गड्ढों में पत्थर डालकर खानापूर्ति कर दी जाती है। ग्रामीणों ने करकौर से जैतीपुर तक पूरे मार्ग का निरीक्षण कर गड्ढों की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।


13 जून को हुआ था हादसा

बीती 13 जून को बहराइच से बरेली के मनों धाम जा रही श्रद्धालुओं से भारी डबल डेकर बस करकौर किराए के पास गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई थी। हादसे में पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही सामने आई थी। दूसरे दिन ही विभाग ने जगह की मरम्मत करा दीं थी।

सही ढंग से मरम्मत नहीं हुई प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण

स्टेट हाईवे पर लगातार हादसे को देखते हुए करकौर गांव के  काफी रोष है। प्रधान शिव सरन वर्मा,अरविंदकुमार,कन्हई लाल, राजपाल,अमित कुमार,वेदराम,दयाराम गंगासरन,नन्हेंलाल सुभाष आदि नें प्रदर्शन करते हुए कहा अगर इस बार सही ढंग से मरम्मत नहीं हुई तो वह लोग धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।


12 फरवरी 2023 को नवादा मोड़ पर हुआ था स्टेट हाईवे का शिलान्यास

स्टेट हाईवे पर नवादा मोड़ टी पॉइंट पर 12 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितेंद्र प्रसाद व विधायक ने स्टेट हाईवे का शिलान्यास किया था। इस कार्यक्रम में कई  विधायक पहुंचे थे।

जितिन बोले जांचती रहे सड़क की गुणवत्ता

शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री जितिन प्रसाद ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से कहा तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे की जर्जर सड़क के कारण बरेली बदायूं के ग्रामीणों ने भी काफी परेशानी झेली है। उन्होंने मंच पर मौजूद पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता सही रखने के निर्देश दिए थे। वहीं क्षेत्रीय विधायक व जनता से समय-समय पर सड़क की जांच करने को कहा था।

स्टेट हाईवे की  गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल, 3 साल में सड़क जर्जर

 3 साल में ही स्टेट हाईवे जर्जर स्थिति में पहुंचने लगा है। स्टेट हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *