आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
ईशा ग्रुप ने रखा रियल एस्टेट मार्केट में कदम, टाउनशिप और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के जरिए शहर में विस्तार की तैयारी
- दैनिक लोक भारती
- 30 Aug, 2026
अगले पांच वर्षों में 5000 करोड रुपए का निवेश करेगी कंपनी
गिरीश तिवारी
लखनऊ। रियल एस्टेट मार्केट में ईशा ग्रुप यूपी की राजधानी में अपना पहला कदम रखने जा रही है। रविवार को इसका भव्य लॉन्च करते हुए ईशा ग्रुप के फाउंडर बृजेश सिंह ने कहा, “लखनऊ में रियल एस्टेट के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं।हमारी कोशिश अच्छी लोकेशन पर बेहतर घर और जरूरी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराने की है। लखनऊ से शुरुआत के बाद हम उत्तर प्रदेश के दूसरे शहरों और देश के अन्य हिस्सों में भी अपने प्रोजेक्ट लेकर आएंगे।
”उन्होंने आगे कहा कि ईशा ग्रुप में रियल एस्टेट से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी लोग जुड़े हैं जो ग्राहकों और निवेशकों के हितों, उच्च निर्माण क्वालिटी आदि को ध्यान में रखकर ही कार्य करेंगे समूह का नेतृत्व दो दशकों से अधिक समय का अनुभव रखने वाले अनुराग बाजपेई द्वारा किया जाएगा।
ईशा ग्रुप के सीएमडी अनुराग बाजपेई ने कहा कि कंपनी शहर में विभिन्न प्रोजेक्ट्स लेकर आ रही है, जिसमें टाउनशिप और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी जैसी योजनाएं शामिल हैं। प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए एयरपोर्ट के निकट के रिहायशी क्षेत्र, सुल्तानपुर रोड व शहीद पथ जैसे प्रमुख क्षेत्रों को चुना गया है। कंपनी का फोकस आधुनिक आवासीय सुविधाओं के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी सुविधाओं को एक ही परिसर में उपलब्ध कराने पर रहेगा।
प्रस्तावित प्रोजेक्ट में लग्जरी अपार्टमेंट्स, विला और प्लॉट्स के साथ हाई-एंड कमर्शियल स्पेस, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट्स और कैफे शामिल होंगे। यहां क्लबहाउस, स्विमिंग पूल, जिम, प्ले एरिया और लैंडस्केप्ड गार्डन्स जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं।
इसके अलावा प्रीमियम स्कूल, हेल्थकेयर सुविधाएं, 24×7 सिक्योरिटी और चौड़ी सड़कों के साथ बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना है। इन सुविधाओं के जरिए निवासियों की रोजमर्रा की जरूरतों को परिसर के भीतर पूरा करने पर जोर रहेगा। इसकी खासियत थीम्ड टाउनशिप, मॉडर्न स्ट्रक्चर और बड़ी संख्या में नागरिक सुविधाएं है।
“लखनऊ में ईशा ग्रुप की शुरुआत हमारे लिए महत्वपूर्ण कदम है। हमारा फोकस ऐसे प्रोजेक्ट तैयार करने पर है, जिनकी गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी के आधार पर ग्राहक भरोसा कर सकें। आने वाले समय में लखनऊ में नए प्रोजेक्ट्स को भी हमारी विस्तार योजना में शामिल किया जाएगा।
” कंपनी की योजना इन परियोजनाओं को अगले पांच वर्षों में पूरा कर ग्राहकों को सौंपने की है। ईशा ग्रुप के अनुसार, लखनऊ में इन परियोजनाओं के लिए करीब 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। इन प्रोजेक्ट्स से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 2,500 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। कंपनी लखनऊ से शुरुआत के बाद उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों और देश के दूसरे प्रमुख बाजारों में भी अपने रियल एस्टेट कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







