आज की ताजा खबर

शाहजहांपुर में ‘सांवरिया’ वीडियो का ग्रैंड प्रीमियर, कलाकारों ने बिखेरा हुनर

top-news

शहीद उद्यान में हुआ आयोजन, वरिष्ठ कवि ज्ञानेन्द्र मोहन ‘ज्ञान’ ने किया वीडियो का शुभारंभ

‘दि ऋतुराज म्यूज़िक’ के बैनर तले रिलीज हुआ गीत, कलाकारों और सहयोगियों का किया गया सम्मान

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। शहर के शहीद उद्यान में ‘दि ऋतुराज म्यूज़िक’ के बैनर तले गीतकार डॉ. अभिषेक ठाकुर ‘अधीर’ के गीत ‘सांवरिया’ के वीडियो का ग्रैंड प्रीमियर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि ज्ञानेन्द्र मोहन ‘ज्ञान’ ने प्ले बटन दबाकर वीडियो का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में संगीत, निर्देशन और नृत्य से जुड़े कलाकारों व तकनीकी टीम ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान वीडियो की प्रस्तुति को लेकर मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला।

अजय सक्सेना ने किया निर्देशन

‘सांवरिया’ वीडियो का निर्देशन अजय सक्सेना ने किया है, जबकि इसका संगीत विकास सोनी ‘ऋतुराज’ ने तैयार किया। गीत के बोल डॉ. अभिषेक ठाकुर ‘अधीर’ ने लिखे हैं। अमिता राज ने कोरियोग्राफी की, वहीं डीओपी और एडिटिंग की जिम्मेदारी अमित देव ने संभाली।

वीडियो में स्वर्णा देवल, शुभलक्ष्मी, आद्रिका सचदेव, अंशिका पटेल और अन्वी मिश्रा ने डांसर के रूप में प्रस्तुति दी। बाल कलाकार काश्वी कपूर ने भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कलाकारों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में हिताक्षी सक्सेना सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने वीडियो से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया। बाल कलाकार काश्वी कपूर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में नाज़िर हुसैन, तौहीद हसन, सनी सिंह, रिज़वान सग़ीर, शिवा कटियार, अरुण कुमार, दिवाकर और सुनील समेत अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।

आयोजकों के अनुसार ‘सांवरिया’ गीत का वीडियो अब ‘दि ऋतुराज म्यूज़िक’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GYANENDRA MOHAN GYAN

Thanks.