आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़: दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार; हथियार और मोबाइल बरामद
- दैनिक लोक भारती
- 30 Aug, 2026
मोतिगरपुर में नहर मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर रोका, फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल
28 अगस्त की घटना में वांछित थे आरोपी, पुलिस ने पिस्टल-तमंचा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद करने का दावा किया
रणजीत वर्मा
मोतिगरपुर/ सुलतानपुर। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक रामपुर बिरतिहां नहर मार्ग पर हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए, जबकि तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध असलहे, पांच जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 530 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई 29 अगस्त की देर रात मुखबिर की सूचना पर की गई। सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी रामपुर बिरतिहां मार्ग की तरफ से आ रहे हैं। इसके बाद मोतिगरपुर पुलिस टीम ने रामपुर बिरतिहां नहर मार्ग पर घेराबंदी की।
पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली मोतिगरपुर थाने के निरीक्षक अपराध चन्द्रभान वर्मा के बाएं हाथ को छूती हुई निकल गई, जिससे वह घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में शिवम सिंह उर्फ विकास सिंह उर्फ निखिल सिंह और रतन निषाद के पैर में गोली लगी। वहीं भागने की कोशिश के दौरान गिरने से सत्यम गौतम को हल्की चोटें आईं। तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ थाना मोतिगरपुर में मु0अ0सं0 0178/2026, धारा 109 बीएनएस और 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
28 अगस्त की घटना में वांछित थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक 28 अगस्त को मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढेमा में हुई घटना के संबंध में मु0अ0सं0 176/2026, धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पूर्व से चली आ रही आपसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वे फरार चल रहे थे।
पिस्टल-तमंचा और कारतूस समेत कई सामान बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी शिवम सिंह के पास से .32 बोर की एक अवैध पिस्टल, चैंबर में एक जिंदा कारतूस, मैगजीन में दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। उसके पास से रियलमी और पोको के दो मोबाइल फोन भी मिले।
रतन निषाद के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, बैरल में फंसा एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, 530 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
वहीं सत्यम गौतम के पास से एक रियलमी नार्जो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त TVS Apache मोटरसाइकिल (UP 44 BW 7035) बरामद की गई।
तीनों आरोपियों पर पहले से मुकदमे दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिवम सिंह के खिलाफ मोतिगरपुर थाने में वर्ष 2023 और 2024 में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2026 में उसके खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत भी मामला दर्ज है।
रतन निषाद के खिलाफ दोस्तपुर और कादीपुर थानों में पूर्व के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ आयुध अधिनियम का मामला भी शामिल है। उसके खिलाफ वर्ष 2026 में धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
सत्यम गौतम के खिलाफ मोतिगरपुर थाने में वर्ष 2024 में बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी दी गई है। वर्ष 2026 में उसके खिलाफ भी धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध चन्द्रभान वर्मा, हेड कांस्टेबल रामाश्रय यादव, हेड कांस्टेबल देवव्रत सिंह और कांस्टेबल आकाश सिंह शामिल रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







