आज की ताजा खबर

प्रोजेक्ट नई किरण से फिर खिले 11 परिवारों के चेहरे, पति-पत्नी के बीच दूर हुआ मनमुटाव

top-news

पुलिस की पहल से आपसी मतभेद हुए दूर, साथ रहने को राजी हुए दंपती

रोहित अवस्थी

औरैया। परिवारों को टूटने से बचाने और पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद दूर कराने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस की समझाइश और प्रयासों से 11 परिवारों के बीच चल रहा विवाद समाप्त कराया गया।


प्रोजेक्ट नई किरण के तहत ऐसे परिवारों की काउंसलिंग की गई, जिनमें पति-पत्नी के बीच आपसी वैचारिक मतभेद और घरेलू कलह के कारण कुछ समय से अलगाव की स्थिति बनी हुई थी।

इन परिवारों के टूटने की स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनी और आपसी समझ, संवाद तथा पारिवारिक रिश्तों के महत्व को समझाते हुए विवाद समाप्त करने का प्रयास किया।

पुलिस की समझाइश के बाद सभी 11 परिवारों के पति-पत्नी आपसी मनमुटाव और कलह को दूर कर एक साथ रहने के लिए राजी हो गए।

इसके बाद उन्हें खुशी-खुशी उनके परिवारों के साथ विदा किया गया। लंबे समय से अलग रह रहे दंपतियों के फिर से एक साथ आने पर उनके परिजनों में भी खुशी का माहौल रहा।

पुलिस का कहना है कि प्रोजेक्ट नई किरण के माध्यम से बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने और आपसी विवादों को संवाद व समझाइश के जरिए सुलझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *