आज की ताजा खबर

भिनगा-परसा मार्ग पर सड़क कम, गड्ढे ज्यादा

top-news

भिनगा। भिनगा-परसा मार्ग की बदहाल स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, जिससे ऐसा लगता है कि मार्ग पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत होने के कारण इसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है।

बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।

इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से भिनगा-परसा मार्ग का निरीक्षण कर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारु हो सके।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *