आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बारिश बनी आफत, घरों में घुसा कमर तक पानी
- दैनिक लोक भारती
- 30 Aug, 2026
पुरानी मस्जिद के पीछे एक दर्जन से अधिक घर जलमग्न, परिवारों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
गिलौला-श्रावस्ती।लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। गिलौला कस्बे में पुरानी मस्जिद के पीछे जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी आसपास के घरों में घुस गया।
देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक मकान जलमग्न हो गए। कई घरों में कमर तक पानी भरने से लोगों का सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
हालात यह हैं कि घरों में पानी घुसने के बाद परिवारों को बाहर निकलने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के सामने सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है।
पानी लगातार जमा रहने से लोगों को बीमारी फैलने के साथ ही जहरीले जीव-जंतुओं और हादसों का भी डर सता रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यहां जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस बार बारिश अधिक होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
पानी घरों के अंदर तक पहुंचने के कारण कुछ परिवारों को मजबूर होकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, कई घरों में रखा घरेलू सामान और जरूरी सामान भी पानी की चपेट में आ गया है। घर के अंदर पानी भरने से लोगों के सामने रहने और भोजन-पानी की व्यवस्था करने तक का संकट खड़ा हो गया है।
जलभराव के कारण गलियां पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें मजबूरी में गंदे पानी के बीच से होकर आना-जाना पड़ रहा है। बच्चों को घर से बाहर निकालना भी जोखिम भरा हो गया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल पानी की निकासी कराने और भविष्य में जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द पानी नहीं निकाला गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
लंबे समय तक जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर टीम भेजकर जल निकासी कराने, प्रभावित परिवारों को राहत देने और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







