आज की ताजा खबर

नानपारा गिरंट बदला बरदेहरा मार्ग पर रोडवेज बस आज भी लोग देख रहे सपना

top-news

जमुनहा-श्रावस्ती। जनपद भिनगा मुख्यालय तक आने जाने के लिए आम जनता का सुहाना सफर मात्र  -रिक्शा रह गया है। कुछ दिन पहले ग्रामीणों की मांग पर रूपैडिहा वाया नानपारा  गिरन्ट मार्ग से बहराइच होते हुए लखनऊ तक एक रोडवेज बस सेवा एक हफ्ता मनमानी परिवहन विभाग ने चलाया किन्तु समय सारणी सही होने के चलते आम आदमी समझ नहीं पाए और बस बंद हो गयी।

रोडवेज बस चलने से हरदत्त नगर गिरन्ट की क्षेत्र की  जनता काफी खुश थी। उत्तर प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में सुरक्षित सफर के लिए परिवहन निगम से हर मार्गों पर रोडवेज बस संचालन करने के आदेश फरमान जारी कर रही है।

मगर धरातल पर केवल आदेश हवा हवाई साबित हो रहा है। नानपारा शंकरपुर गिरन्ट लालपुर बदला मार्ग  सड़कों पर लगे बोर्ड आम जनता को पहुंचने के लिए बड़े बड़े सांकेतिक बोर्ड लगे हुए जहां किलोमीटर सहित भिनगा , नानपारा , गिलौला , बहराइच जाने के लिए जिला प्रशासन द्बारा दर्शाया एवं बताया जा रहा परन्तु रोडवेज बस के चलने से आम जनता बोर्डों पर लिखे शहरों तक पहुंचने के लिए मात्र सपना बनकर रह गया है।

आज भी लोग असुरक्षित सफर के लिए -रिक्शा से सफर करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। साहब अगर बस चलती तो इस क्षेत्र के लोग भिनगा , बहराइच , बलरामपुर , देवीपाटन , अयोध्या , लखनऊ , दिल्ली सहित नानपारा रूपैडिहा तक सुरक्षित सफर कर पाते  क्षेत्रवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरन्ट मंटू यादव , असगर अली , शिक्षक रमेश कुमार यादव , रामसुमेर यादव दिनेशचंद्र जयसवाल , सलीम खां , शाहिदविशाल उर्फ वीरू गुप्ता , संतोष कुमार गुप्ता , डाक्टर मकसूद अहमद , इस्माइल खां , इंतियाज , किशोरीलाल चौरसिया , पंडित रामदयाल शर्मा , कुलदीप त्रिपाठी , चूडामणि यादव , अमरजीत यादव , राधेश्याम सहित ग्रामवासियों इस मार्ग पर समय सारणी बनाकर अधिक रोडवेज बस चलाने की मांग उत्तर प्रदेश परिवहन निगम विभाग से की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *