आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
समय से नहीं पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों को दवा के लिए खड्डा जाना पड़ता है
- दैनिक लोक भारती
- 30 Aug, 2026
मोहम्मद नईम
खड्डा, कुशीनगर। ब्लाक खड्डा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मिश्ररौली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर ‘आरोग्य परम् धरम’ की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) नियमित रूप से केंद्र पर नहीं आती हैं। आरोप है कि वह सप्ताह में महज एक दिन केंद्र पर पहुंचती हैं, जिसके कारण स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद समय से स्वास्थ्यकर्मी के उपलब्ध नहीं रहने के कारण उन्हें मामूली बीमारी और दवा के लिए भी खड्डा जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
इस संबंध में ग्रामीण समर प्रसाद, सुरेंद्र, परमहंस कुशवाहा ,और मदन गोपाल ने अपनी समस्या, बताई। वहीं, एएनएम आशा देवी सहित कुछ स्वास्थ्यकर्मियों ने मामले पर कुछ भी बताने से इनकार किया। उनका कहना था कि यदि वे इस संबंध में कुछ बोलेंगी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
मामले की जानकारी लेने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा के प्रभारी पारस गुप्ता से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।
वहीं, इस संबंध में सीएमओ कुशीनगर से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामले से संबंधित लिखित जानकारी भेजी जाए, उसके बाद वह इसकी जांच कराएंगे और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अब सवाल यह है कि यदि सरकारी रिकॉर्ड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर नियमित रूप से संचालित दिखाया जा रहा है, तो मौके पर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति क्या है? क्या केंद्र पर सीएचओ की नियमित उपस्थिति दर्ज है और यदि नहीं, तो अब तक विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई? यह पूरे मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
ग्रामीणों ने जिला स्वास्थ्य विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर केंद्र पर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







