आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नेपाल की बाढ़ त्रासदी के निशान भारतीय सीमा तक पहुंचे, गंडक नदी में मिला शव; लापता पिता की तलाश में दर-दर भटक रहा बेटा
- दैनिक लोक भारती
- 30 Aug, 2026
मोहम्मद नईम
खड्डा, कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी के निशान अब भारतीय सीमा तक पहुंचने लगे हैं। नारायणी यानी गंडक नदी की तेज धारा के साथ शव के कुशीनगर पहुंचने से नदी किनारे बसे इलाकों में दहशत का माहौल है। खड्डा तहसील क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली स्थित ठोकर नंबर-2 के पास शनिवार को नदी में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया।
शव मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद नदी और आसपास के इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन की टीम नदी के किनारे और ठोकरों के आसपास निगरानी कर रही है, ताकि बाढ़ की तेज धारा में बहकर आए अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा सके।
इसी बीच नेपाल के रसुवा जिले में कबाड़ की दुकान चलाने वाले मोतिहारी निवासी नंदलाल साहनी बाढ़ के बाद से लापता हैं। उनके बेटे धर्म कुमार ने बताया कि बाढ़ आने के बाद वह अपने तीन भाइयों के साथ किसी तरह जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रहा, लेकिन उनके पिता का कोई पता नहीं चल सका।
पिता की तलाश में धर्म कुमार अब कुशीनगर के मदनपुर-सुकरौली और भैंसहां क्षेत्र में स्थित गंडक नदी के ठोकरों तक पहुंच गया है। नदी की हर लहर और किनारे दिखाई देने वाले हर निशान में वह अपने पिता की तलाश कर रहा है। उसकी आंखों में पिता के मिलने की उम्मीद है और वह लगातार नदी किनारे भटककर उनकी जानकारी जुटाने में लगा है।
गंडक नदी के किनारे कभी मछुआरे मछली और लकड़ी तलाशते थे, लेकिन नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद यही नदी अब लोगों को अपने लापता परिजनों की जिंदगी के निशान तलाशने के लिए मजबूर कर रही है। शव मिलने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।
प्रशासन और पुलिस की टीमें और एनडीआरएफ टीम नदी में सर्च अभियान जारी रखे हुए हैं। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि लापता नंदलाल साहनी के संबंध में कोई सुराग मिल पाता है या नहीं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







