आज की ताजा खबर

सोहसा मोक्ष धाम के लिए एकजुट हुए क्षेत्रवासी 30 सितंबर तक कार्य की प्रतीक्षा, अक्टूबर से जनसहयोग

top-news

मोहम्मद नईम

कसया कुशीनगर। शासन प्रशासन की नजर से उपेक्षित कसया तहसील के छोटी गंडक नदी तट स्थित सोहसा मोक्ष धाम के विकास और वहां आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर रविवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र के आह्वान पर मोक्ष धाम परिसर में क्षेत्रीय नागरिकों की बैठक हुई।

बैठक में मोक्ष धाम की वर्तमान स्थिति, आवश्यक सुविधाओं तथा विकास कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में देव दीपावली के अवसर पर वर्ष 2024 व 25 में क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा सोहसा मोक्ष धाम के विकास के संबंध में की गई घोषणाओं का उल्लेख करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि सांसद जी क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य अवश्य प्रारंभ कराएंगे। इसके लिए 30 सितंबर 26 तक प्रतीक्षा करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी स्मरण किया गया कि देव दीपावली 2025 के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने संकल्प लिया था कि यदि जिम्मेदार स्तर से मोक्ष धाम का विकास नहीं कराया जाता है तो जनसहयोग से आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे।

इसी संकल्प के क्रम में निर्णय लिया गया कि यदि 30 सितंबर तक विकास कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो अक्टूबर 2026 से क्षेत्रवासियों के जनसहयोग से विकास कार्य चरणबद्ध रूप से शुरू कराए जाएंगे।

नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने कहा कि सोहसा मोक्ष धाम क्षेत्र के लगभग 100 गांवों के लोगों की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। यहां लोग अपने स्वजनों को मोक्ष की कामना के साथ अंतिम विदाई देने पहुंचते हैं, किंतु आज भी मोक्ष धाम आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।

उन्होंने कहा कि यहां पहुंचने के लिए समुचित रास्ता, साफ-सफाई, घाट, अंत्येष्टि के दौरान वर्षा से बचाव के लिए शेड तथा आवश्यकता के अनुरूप बैठने की बेहतर व्यवस्था जैसी सुविधाओं की आवश्यकता है।

इस अवसर पर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव के  गणमान्यजन उपस्थित रहे जिनमें अनिल त्रिपाठी, उमेश राव, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, विवेक राव, कृष्णमोहन, हेमंत मिश्र, राम नरेश मिश्र, शिव कुमार पांडेय, सुभाष कान्दू, जय प्रकाश वर्मा, अमरजीत, पंकज राव, सत्यजीत सिंह, अभिषांक शर्मा, मनोज पटेल, गोलू पटेल, चंदेश्वर विश्वकर्मा, देवानंद गौड़, सेवा लाल यादव, अरुण कुमार पेशकार, अजय कुमार, प्रामोद मिश्र, संतोष पटेल, आशुतोष मद्देशिया, चंदन मोदनवाल, टाइगर, रंजीत राय, रामदास शर्मा, मनोज यादव, सत्य प्रकाश राव, कमलेश पटेल, कमलेश गुप्ता, हरिओम शर्मा, घनश्याम प्रसाद, त्रिलोकी नाथ दुबे, रमेश गौड़, मोती गौड़, राहुल कुमार, आदित्य पांडेय, निशांत मिश्र, खुर्शीद आलम, शैलेष सिंह, हर गोविंद राव, सतवंत यादव, नयी दिशा उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र आदि शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *