आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शाहजहांपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन, पैगंबर-ए-इस्लाम की जिंदगी और तालीमात पर डाली रोशनी
- दैनिक लोक भारती
- 30 Aug, 2026
महमंद जलालनगर में आयोजित जलसे में उलमा ने सुन्नतों पर अमल करने की दी सीख
नातख्वानों ने पेश की नात, बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में रहे मौजूद
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहांपुर। मोहल्ला महमंद जलालनगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। पूर्व चेयरमैन तनवीर खां के आवास के पास आयोजित जलसे में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की जिंदगी, उनकी तालीमात और सुन्नतों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरआन-ए-पाक से हुई।
उलमा ने पैगंबर की तालीमात पर डाला प्रकाश
दिल्ली से पहुंचे मुख्य वक्ता मुफ्ती मौलाना अमानुल हक देहलवी ने अपने संबोधन में पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं और सुन्नतों पर अमल करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम आखिरी रसूल हैं और उनकी जिंदगी पूरी इंसानियत के लिए मार्गदर्शन का स्रोत है।
शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने हजरत मुहम्मद साहब की हयाते तैय्यबा पर रोशनी डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की सीख दी। इसके अलावा मौलाना मोहम्मद जाबिर, मौलाना हाफिज अनीस अत्तारी, मुफ्ती राहिल मरकजी और मौलाना अनीस अथहर ने भी जलसे को संबोधित किया।
नातों से गूंजा कार्यक्रम स्थल
जलसे के दौरान लखीमपुर से आए मौलाना फरियाद अली, कारी डॉ. अली अहमद, मौलाना मोइन रजा, रेहान रजा कादरी, तौसीफ रजा और मौलाना किश्वर ने नात पेश की। नातों के दौरान मौजूद लोग भावविभोर नजर आए। कार्यक्रम का संचालन हाफिज इस्लाम बरकाती ने किया।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खां के अलावा अतिउल्लाह सिद्दीकी, कासिम खां, तौकीर खान, रफी अंसारी, सलीम खान, नावेद खान, शकील अहमद, सैयद अनवर सईद, उजैर खां, निहाल, अमन खान, जमन खान, फैजान, हामिद खां, सबील खान बब्लू, मोहम्मद रफी अंसारी, नासिर खां, मुनव्वर खान तथा सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं पर अमल करने का संदेश दिया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







