आज की ताजा खबर

आरक्षण की समीक्षा और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

top-news

क्षत्रिय कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, आरक्षण की समीक्षा की मांग

अमेठी I अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।

परिषद के प्रदेश सचिव अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष संत बक्श सिंह और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एडीएम अभिनीत कुमार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।ज्ञापन में परिषद ने जातिगत आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की है।

परिषद का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था का लाभ वास्तविक जरूरतमंद और गरीब लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है।

आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू होने से सभी वर्गों के गरीब लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।परिषद ने सवर्ण समाज के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सवर्ण आयोग के गठन की भी मांग की पदाधिकारियों ने कहा कि सवर्ण समाज की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण के लिए अलग आयोग जरूरी है।

इसके अलावा परिषद ने एससी एवं एसटी एक्ट को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की। पदाधिकारियों का आरोप है कि इस कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है और इसके कारण कई निर्दोष लोगों को मुकदमों में फंसाया जा रहा है।

परिषद ने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *