आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
हिंदी को विश्व की संपर्क भाषा बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही हिंदी साहित्य भारती
- दैनिक लोक भारती
- 30 Aug, 2026
कानपुर में 50 से अधिक हिंदीप्रेमियों ने ग्रहण की आजीवन सदस्यता, 37 देशों में संस्था की मौजूदगी
डॉ. रवीन्द्र शुक्ल बोले- अशांत विश्व में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से ही शांति का मार्ग
कानपुर। हिंदी को विश्व की संपर्क भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने और भारतीय संस्कृति, साहित्य एवं ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिंदी साहित्य भारती लगातार काम कर रही है। रविवार को केशव नगर स्थित कविताई भवन में आयोजित आजीवन सदस्यता अभियान कार्यक्रम में 50 से अधिक हिंदीप्रेमियों ने संस्था की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के साथ हुआ। सुप्रसिद्ध गायिका वैष्णवी गुप्ता ने वंदे मातरम् और दीप स्तुति की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को विशेष बनाया।
हिंदी भारतीय चिंतन और संस्कृति की संवाहक : डॉ. रवीन्द्र शुक्ल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं हिंदी साहित्य भारती (वैश्विक) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र शुक्ल ने कहा कि मौजूदा समय में पूरा विश्व अशांति के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से विश्व शांति की स्थापना की जरूरत पहले से कहीं अधिक है। भारतीय संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश देती है और हिंदी साहित्य भारती इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए हिंदी को विश्व की संपर्क भाषा बनाने तथा भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि हिंदी महज संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि भारतीय चिंतन, संस्कृति, साहित्य और जीवन-मूल्यों की संवाहक भी है। उन्होंने बताया कि हिंदी साहित्य भारती की मौजूदगी वर्तमान में 37 देशों में है। संस्था की आजीवन सदस्यता ग्रहण करना हिंदी और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक प्रसार के संकल्प से जुड़ना है।
नई पीढ़ी को संस्कृति और ज्ञान परंपरा से जोड़ने पर जोर
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार वाजपेयी ने अधिक से अधिक हिंदीप्रेमियों से संस्था से जुड़ने का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार शिवा अवस्थी ने कहा कि हिंदी साहित्य भारती नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और ज्ञान परंपरा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
इस दौरान समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए अर्थोपेडिक सर्जन डॉ. राजेश वाजपेयी, वरिष्ठ पत्रकार शिवा अवस्थी तथा वरिष्ठ कवि एवं साहित्य भूषण डॉ. ओम प्रकाश शुक्ल ‘अमिय’ को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त महामंत्री सुधीर शुक्ल, प्रदेश कोषाध्यक्ष किंजल्क कुमार त्रिवेदी, प्रदेश मंत्री आलोक सिंह पटेल, कानपुर प्रांत महामंत्री अनूप गुप्ता और समाजसेवी डॉ. दिवाकर मिश्र मौजूद रहे। संचालन कानपुर महानगर अध्यक्ष के.के. वाजपेयी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश संगठन मंत्री अरुण कुमार शुक्ल ने किया।
कार्यक्रम के अंत में हिंदी, भारतीय संस्कृति और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







