आज की ताजा खबर

बछरावां के बगही गांव के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव क्रासर-परिजनों ने लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर शव रखकर किया जाम

top-news

बछरावां-रायबरेली। बछरावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बगही गांव के पास युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ’मोहित रावत (26 वर्ष), निवासी गांव बगही, थाना बछरावां के रूप में हुई है।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच हाईवे पर शव रखकर रोड जामकर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की मांग की, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और आवागमन बाधित हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला संदिग्ध है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *