आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बहू-बेटी सम्मेलन में गूंजा महिला सुरक्षा का संदेश,अधिकारों के प्रति किया जागरूक
- दैनिक लोक भारती
- 30 Aug, 2026
क्रासर-मिशन शक्ति के तहत सलारपुर में आयोजन,घरेलू हिंसा व दहेज प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाने की अपील
सताँव-रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान के तहत क्षेत्र के ग्राम सलारपुर में गुरुबक्शगंज पुलिस की ओर से बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिलाओं और युवतियों को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, महिला उत्पीड़न समेत अन्य सामाजिक समस्याओं के प्रति महिलाओं को सजग किया। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ अन्याय अथवा उत्पीड़न होने पर चुप रहने के बजाय कानून का सहारा लेना चाहिए।
पुलिस ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मियों ने विपरीत परिस्थितियों में महिलाओं को आत्महत्या जैसा कदम न उठाने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि परेशानी कितनी भी बड़ी हो, उसका समाधान कानूनी सहायता और पुलिस की मदद से निकाला जा सकता है।
महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई। सम्मेलन के दौरान महिलाओं को यह भी समझाया गया कि किसी घटना को छिपाने अथवा सहने से समस्या खत्म नहीं होती,बल्कि अपराधियों का मनोबल बढ़ता है।
इसलिए हर महिला को अपने साथ होने वाले गलत व्यवहार का विरोध करते हुए समय रहते परिवार पुलिस अथवा संबंधित सहायता केंद्र से संपर्क करना चाहिए।
पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन और उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह,कांस्टेबल दुस्यंत, राहुल सिंह महिला कांस्टेबल मिनी द्विवेदी, गुड्डी, संध्या कुशवाहा और अंजलि मौजूद रहीं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







