आज की ताजा खबर

कानपुर दक्षिण के 1178 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

top-news

श्याम नगर मंडल के बूथ संख्या 230 पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी और जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की मौजूदगी में हुआ आयोजन

नेताओं ने कहा- ‘मन की बात’ से सेवा, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मिलती है मजबूती

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें संस्करण को भाजपा कानपुर दक्षिण के सभी 1178 बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना। बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उनके विचारों पर चर्चा की।

इसी क्रम में श्याम नगर मंडल के बूथ संख्या 230 पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष देवेश कोरी और जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देशवासियों से संवाद का सशक्त माध्यम है ‘मन की बात’

प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के करोड़ों लोगों से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम में देश के सामान्य नागरिकों के प्रेरणादायी कार्यों और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच मिलता है। इससे समाज के अन्य लोगों को भी सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा मिलती है।

भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों में सेवा, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि कानपुर दक्षिण के सभी 1178 बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन संगठन की बूथ स्तर तक सक्रियता और मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में श्याम नगर मंडल प्रभारी पवन दीक्षित, मंडल अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी, केपी सिंह, बीएल पांडेय, अनुराग मिश्रा, अभिषेक दुबे, अमिता सेठ, मीनू गुप्ता, मंजू पाल, विपिन राजपूत, ममता राजपूत, शांतनु दुबे, रामनेर सचान, नितिन यादव, अनूप पाठक और आशीष साहू समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *