आज की ताजा खबर

विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, संगठन की भूमिका और सामाजिक दायित्व पर चर्चा

top-news

श्री गंगा नगर के एनआरआई खंड में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

वक्ताओं ने संगठन की कार्यपद्धति, सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण में संगठित समाज की भूमिका पर रखे विचार

कानपुर। विश्व हिंदू परिषद के श्री गंगा नगर, कानपुर उत्तर के एनआरआई खंड में संगठन का 62वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा, उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता की।

समारोह का शुभारंभ क्षेत्र संगठन मंत्री, लखनऊ क्षेत्र गजेंद्र जी और विभागाध्यक्ष नरेश माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद आचार पद्धति संपन्न हुई। श्रीमती संगीता चौहान के नेतृत्व में सामूहिक वंदे मातरम् का गायन किया गया।

समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्व निभाने पर जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उद्यमी एवं समाजसेवी प्रेम त्रिपाठी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वों का निर्वहन करने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के महत्व पर जोर दिया।

मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की पृष्ठभूमि, संगठन की कार्यपद्धति तथा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सेवा और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने संगठन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए समाज को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक और संगठित रहने का संदेश दिया।

राष्ट्र निर्माण में संगठित समाज की भूमिका पर चर्चा

मुख्य अतिथि डॉ. ईरा मिश्रा ने संगठन की आवश्यकता, समाज के प्रति जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण में संगठित समाज की भूमिका पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के समापन पर प्रखंड अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी ने अतिथियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद पूर्णता मंत्र और जयघोष के साथ समारोह का समापन हुआ।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष नरेश माहेश्वरी, विभाग संगठन मंत्री मनीष, जिला अध्यक्ष एसके गुप्ता, जिला मंत्री युवराज द्विवेदी, जिला सह मंत्री अनुराग श्रीवास्तव, नगर संयोजक अंकित गौड़, प्रखंड अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, प्रखंड उपाध्यक्ष अटल, प्रखंड मंत्री संतोष कुमार टंडन, विवेक, सतीश समेत नगर के विभिन्न दायित्वधारी कार्यकर्ता और एनआरआई खंड के स्थानीय लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *