आज की ताजा खबर

बाबा साहब अंबेडकर के द्वारा दिखाए हुए रास्ते पररावत समाज को चलने की आवश्यकता है-बबन रावत

top-news

पडरौना कुशीनगर। रविवार को रावत समाज पूर्वांचल के द्वारा शिवराम पैलेस पडरौना में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष बबन रावत को चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था।

इस अवसर अपने संबोधन में बबन रावत ने कहा रावत समाज को बाबा साहब अंबेडकर के द्वारा दिखाए हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने अपने लोगों के लिए नारा दिया था शिक्षित वान और संगठित हो और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का नारा दिया था I

दुर्भाग्य से दलित समाज की अन्य जातियां तो डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को अपनाया लेकिन रावत समाज अभी भी बाबासाहेब के विचारों को नहीं अपनाया है यही कारण है कि समाज में शिक्षा की कमी है संगठन की कमी है और संघर्ष करने की एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा इस समाज को नहीं प्राप्त हो सका है I

अतः आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए और जिस समुदाय वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं मिला है उसको आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए उन्होंने कहा कि महादलित रावत समाज के लोगों को भी लोकतंत्र में एमपी एमएलए का चुनाव लड़ना चाहिए क्योंकि देश की विधानसभा और लोकसभा में ही देश और राज्य के लिए कानून का निर्माण होता है और वहां हमारे समाज के लोगों की संख्या नागार्य है I

इस अवसर पर कहां के राव समाज के आनंद प्रसाद रावत को 2027 में चुनाव रिजर्व सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहां और सभी लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया I

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय रावत मोहित रावत रामराज रावत पारस रावत पंकज रावत प्रभु रावत गुलाब रावत मनोज रावत राकेश रावत अजय रावत भोला रावत गबरू रावत सुनील रावत शंकर रावत जगदीश रावत कुसुम रावत एवं रावत समाज के सभी लोगों ने भी संबोधित किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *