आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नई पीढ़ी में रचनात्मक ज्ञान और प्रतियोगी भावना को करना है प्रोत्साहित -सांसद
- दैनिक लोक भारती
- 30 Aug, 2026
राजीव गांधी निबंध प्रतियोगिता में 156 प्रतिभागी हुए पुरस्कृत -प्रतिभाशाली बच्चों को सांसद किशोरी लाल शर्मा ने किया सम्मानित
गौरीगंज अमेठी I भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर अमेठी संसदीय क्षेत्र में आयोजित राजीव गांधी निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन अमेठी लोकसभा क्षेत्र के सांसद किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। समारोह में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 156 बच्चों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी वरुण चौधरी भी उपस्थित रहे। चौधरी रायबरेली से अमेठी पहुंचने के दौरान सांसद किशोरी लाल शर्मा के साथ रहे। मार्ग में नहर कोठी,फुरसतगंज, जायस,गांधीनगर एवं टोल टैक्स सहित विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागी बच्चों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मोनिका सरोज को प्रदान किया गया, जिन्हें सम्मान स्वरूप फ्रिज भेंट किया गया। द्वितीय पुरस्कार अंजली वर्मा को प्रदान किया गया, जिन्हें एलईडी टीवी देकर सम्मानित किया गया। वहीं तृतीय पुरस्कार मोहम्मद अरमान को प्रदान किया गया, जिन्हें वॉशिंग मशीन भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के युवाओं और बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने तथा आधुनिक भारत के निर्माण का सपना देखा था। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी में रचनात्मकता, ज्ञान और प्रतियोगी भावना को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी वरुण चौधरी ने भी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं, विद्यार्थियों और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।
राजीव गांधी के विचारों व युवा सोच पर चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का सपना देखा था। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश को नई तकनीकी क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाया और भारत के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले। इसी प्रकार पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उनके प्रयासों ने गांवों की सत्ता में आम नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त किया।
उनका सपना था कि लोकतंत्र केवल संसद और विधानसभाओं तक सीमित न रहे, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचे और आम लोगों को निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी मिले।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल,पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, आशीष शुक्ला,अर्जुन पासी,भोला नाथ तिवारी,सदाशिव यादव,विजय पासी,प्रवक्ता अनिल सिंह,ममता पाण्डेय, शुभम सिंह,सुमित तिवारी,कर्णवीर सिंह,सवीना,किरन देवी,राजीव लोचन तिवारी,सुनील सिंह,सर्वेश सिंह, अशोक शुक्ला,मतीन,धर्म राज बहेलिया सहित ब्लाक/न्याय पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे।
संगठन सृजन अभियान को लेकर सांसद ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
संगठन सृजन अभियान को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी वरुण चौधरी, कलाकार अध्यक्ष सहित वरिष्ठ न्याय पंचायत अध्यक्षों ने सहभागिता की।
बैठक में संगठन सृजन अभियान की आगामी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और न्याय पंचायत स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आपसी समन्वय और जनता से मजबूत संवाद पर निर्भर करती है।इस दौरान अमेठी और गांधी परिवार के दशकों पुराने रिश्ते का भी उल्लेख किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि अमेठी और गांधी परिवार का संबंध महज राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि विश्वास, आत्मीयता और सेवा का रिश्ता रहा है। इसी मजबूत विरासत और जनविश्वास को आगे बढ़ाते हुए संगठन सृजन अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय सचिव प्रभारी वरुण चौधरी ने अभियान को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने की बात कही। वरिष्ठ न्याय पंचायत अध्यक्षों ने भी अपने सुझाव रखे और अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







