आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स के अध्यक्ष बने डॉ. हरीश दीक्षित, डॉ. पुष्पा यादव को सचिव की जिम्मेदारी
- दैनिक लोक भारती
- 30 Aug, 2026
पदभार ग्रहण समारोह में नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, पांच नए सदस्यों को दिलाई गई क्लब की सदस्यता
सेवा कार्यों के लिए क्लब की सराहना, नई टीम ने आगामी योजनाओं की रूपरेखा रखी
कानपुर। रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स का पदभार ग्रहण समारोह गुरुदेव स्थित होटल डीएनजी ग्रैंड में उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. हरीश दीक्षित ने अध्यक्ष और डॉ. पुष्पा यादव ने सचिव के रूप में क्लब की नई जिम्मेदारी संभाली। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना और राष्ट्रगान के साथ हुई।
क्लब के चार्टर अध्यक्ष रो. डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने क्लब की स्थापना के उद्देश्यों और पिछले पांच वर्षों में किए गए प्रमुख सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल की ओर से क्लब को प्रत्येक वर्ष क्लब एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त हुआ है।
डॉ.हरीश दीक्षित ने संभाला अध्यक्ष पद
समारोह में पूर्व अध्यक्ष रो. अर्पित गुप्ता ने वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। क्लब सचिव रो. संतोष गुप्ता ने वर्षभर किए गए कार्यों का विवरण रखा। इस दौरान विभिन्न कार्यों से संबंधित सम्मान पत्र भी मुख्य अतिथि एवं रोटरी मंडलाध्यक्ष रो. जे.एस. भाटिया द्वारा प्रदान किए गए।
इसके बाद पूर्व अध्यक्ष रो. अर्पित गुप्ता ने रोटरी कॉलर पहनाकर रो. डॉ. हरीश दीक्षित को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। इसी क्रम में रो. संतोष गुप्ता ने कॉलर और पिन पहनाकर रो. डॉ. पुष्पा यादव को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी।
अध्यक्ष पद संभालने के बाद रो. डॉ. हरीश दीक्षित ने पांच नए सदस्यों को मुख्य अतिथि रो. जे.एस. भाटिया के हाथों रोटरी पिन लगवाकर क्लब की सदस्यता दिलाई। इसके बाद क्लब बोर्ड और विभिन्न समितियों के अध्यक्षों की घोषणा की गई।
नई टीम ने रखी आगामी कार्ययोजना
रो. डॉ. हरीश दीक्षित ने क्लब की इस वर्ष की कार्ययोजना और पिछले दो महीनों में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और सेवा कार्यों को और विस्तार देने पर जोर दिया।
क्लब के जीएसआर रो. सुशील श्रीवास्तव ने क्लब को सभी आयु वर्ग के सदस्यों वाला संगठन बताते हुए उसकी कार्यशैली की सराहना की। पूर्व रोटरी मंडलाध्यक्ष रो. अरविंद श्रीवास्तव ने क्लब को कानपुर जोन में सर्वाधिक सेवा कार्यों में सक्रिय क्लब बताया।
पूर्व रोटरी मंडलाध्यक्ष रो. डॉ. डीएन रायजादे ने नए सदस्यों को बधाई देते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने क्लब को रोटरी की नीतियों के अनुरूप कार्य करने वाला संगठन बताया। विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व रोटरी मंडलाध्यक्ष रो. दिनेश चंद्र शुक्ला ने भी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की और नई टीम एवं नए सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन रो. मयंक गहोई ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्लब की नवनियुक्त सचिव रो. डॉ. पुष्पा यादव ने किया।
समारोह में विभिन्न रोटरी क्लबों और संस्थाओं से आए प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष रो. डॉ. हरीश दीक्षित एवं सचिव रो. डॉ. पुष्पा यादव को बुके भेंटकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रोटरी क्लब शिखर से रो. नीरजा श्रीवास्तव, रोटरी क्लब साउथ से रो. उमेश अवस्थी, रोटरी क्लब अतुल्य से रो. उमा शंकर अवस्थी, रोटरी क्लब गौरव से रो. अमित पांडेय, प्रणव चावला, नित्या चावला तथा रोटरी क्लब कानपुर से रो. गौरव तिवारी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







