आज की ताजा खबर

अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

top-news

आरिफ सिद्दीकी

सिंधौली ,शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। गांव जमुनिया निवासी मोहम्मद हाशिम (50) ई-रिक्शा से शाहजहांपुर जा रहे थे। रास्ते में बारापुर मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में हाशिम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल हाशिम को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि हाशिम पहले कालीन बनाने का काम करते थे। काम में धीरे-धीरे मंदी आने के बाद उन्होंने परिवार के पालन-पोषण के लिए ई-रिक्शा चलाना शुरू कर दिया था। हाशिम की दो पत्नियां और आठ बच्चे हैं। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे।

परिजनों के अनुसार हाशिम परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *