आज की ताजा खबर

सुंदरपुर में खेलते समय कुएं में गिरे बच्चे की पुलिस-फायर टीम ने बचाई जान

top-news

रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला, 50 शैया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिचौली रेफर

रोहित अवस्थी

औरैया। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर पढ़ीन में रविवार को बच्चों के साथ खेल रहा सात वर्षीय बालक अचानक पास स्थित कुएं में गिर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, पीआरवी और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया और बच्चे को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया।

गांव निवासी रितिक पुत्र मोहर ध्वज रविवार को अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसकी मां जानकी के अनुसार खेलते समय रितिक कुएं के पास पहुंच गया। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरा। बच्चे के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी।


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम, पीआरवी-7031 और थाना कोतवाली औरैया की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस व फायर कर्मियों ने स्थिति का जायजा लेने के बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत और आपसी समन्वय के बाद बच्चे को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। बच्चे के सकुशल बाहर आते ही परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

इसके बाद पुलिस टीम की मदद से परिजन बच्चे को उपचार के लिए औरैया स्थित 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। बच्चे की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे चिचौली रेफर कर दिया।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बच्चे की जान बच गई। घटना के दौरान टीम द्वारा किए गए त्वरित रेस्क्यू की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/KoySNpacwtk

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *