आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने अटसेना पहुंचकर मृतक राजेश के परिवार को दी 25 हजार की मदद
- दैनिक लोक भारती
- 30 Aug, 2026
पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना, हर मुश्किल में साथ खड़े रहने का भरोसा
दोषियों पर कार्रवाई की मांग, सरकारी आवास और मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन
परविन्दर प्रताप सिंह
दातागंज, बदायूं। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक रविवार को अटसेना गांव पहुंचे और मृतक राजेश के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं और हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि परिवार को हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन संकट की इस घड़ी में परिवार की मदद के लिए जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि घटना में कोई दोषी है तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
उन्होंने प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
सरकारी आवास और मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद का आश्वासन
डॉ. पाठक ने पीड़ित परिवार को सरकारी आवास दिलाने के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों से भी अपील की कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार परिवार की सहायता के लिए आगे आएं।
ग्रामवासियों की मौजूदगी में डॉ. पाठक ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से पीड़ित, शोषित और वंचित समाज के हित में काम करता आया है।
उन्होंने कहा कि अटसेना के इस परिवार के साथ भी वह आगे हर मुश्किल समय में खड़े रहेंगे।
बोले - दातागंज की जनता से जाति का नहीं, दिल का रिश्ता
डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि “दातागंज की जनता से उनका जाति का नहीं, दिल का रिश्ता है।” उन्होंने कहा कि इस रिश्ते को कायम रखने के लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
परिवार को दी गई आर्थिक सहायता और डॉ. पाठक की संवेदना की क्षेत्र में सराहना की गई।
इस दौरान पूर्व प्रधान के अलावा अरविंद अग्निहोत्री, अभय, मनोज शर्मा, सोरन कश्यप, पंजाब सिंह यादव, नन्हे ठाकुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







