आज की ताजा खबर

श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में संपन्न हुई कबड्डी , वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन की फाइनल प्रतियोगिता

top-news

गोंडा I राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन आज  कबड्डी एवं बैडमिंटन (महिला/ पुरुष) की फाइनल प्रतियोगिताएं संपन्न  हुई l विशाल गुप्ता ने अपने टीम सदस्यों नागेश्वर वर्मा, सूरज कुमार,वैभव भारती,अमन दुबे,राहुल पांडे,मनीष दुबे के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में  21 अंक प्राप्त कर जीत  हासिल किया जबकि अमरेश तिवारी की टीम ( मिहिर पांडे,संतोष कुमार, देवांश शुक्ला, शिवा सिंह,अनमोल तिवारी, सच्चिदानंद सिंह) उप विजेता  रही l
महिला कबड्डी में रुखसाना ने भी अपने टीम सदस्यों नूरुस्सबा, ज्ञानू ,अनुष्का पांडे, मनीषा कश्यप, रेखा कश्यप, विशेखी कश्यप के साथ सटीक समन्वयन रखते हुए 15 अंक प्राप्त किया और फ़ाइनल मैच  विजेता रहीं वहीं पद्मिनी यादव (साहिबा बानो, आराध्या सिंह, ज्योति तिवारी, महिमा, सानिया बानो, तनीषा ) की टीम  ने 09 अंक प्राप्त कर उप विजेता बनी।



वॉलीबॉल पुरुष के फाइनल मैच में आकाश कुमार की टीम ने ( देवांश शुक्ला, अमन दुबे,सर्वज्ञ चौरसिया, राहुल मिश्रा, वैभव भारती ,अभय तिवारी, राहुल पांडे, अमर सिंह ) 25 अंक प्राप्त  करके जीत  हासिल किया  और विजेता घोषित हुए  जबकि जबकि दुर्गेश की टीम ने (समीर ,मनीष दुबे, अक्षय बाबू ,आदर्श गोस्वामी, ओजस  प्रताप सिंह, इमरान ,शिवम तिवारी,गौरव दुबे ) 21 अंक प्राप्त किया और उपविजेता रहे l
बैडमिंटन पुरुष के फाइनल मैच में प्रांजल शर्मा एवं दुर्गेश कुमार त्रिपाठी 21 अंक प्राप्त करके विजेता रहे,जबकि सूरज प्रकाश पंकज एवं देवांश मिश्रा 16 अंक प्राप्त करके उपविजेता रहे। बैडमिंटन महिला में नूरुस्सबा एवं अनुष्का पांडे  21 अंक प्राप्त कर विजेताहु ई जबकि पद्मिनी यादव , आराध्या सिंह  ने 16 अंक प्राप्त कर उपविजेता बनने में सफलता प्राप्त किया । बैडमिंटन एकल महिला मैच में रुखसाना ने 15 अंक प्राप्त  करते हुए जीत  हासिल किया  महिमा 06 अंक प्राप्त कर उपविजेता रही।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते  हुए कहा महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण हेतु खेलकूद के विभिन्न अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पित है l कीड़ा संयोजक डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सभी सभी  अतिथियों  एवं खिलाड़ियों का आभार प्रकट किया । कीड़ा सचिव डॉ अरुण कुमार वर्मा ने रेफरी की भूमिका निभाते हुए सभी मैचों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया l खेल प्रशिक्षक रुखसाना बेगम ,डॉ रमित पटेल ,डॉ कमलेश कुमार दुबे, सुरेंद्र, सुधीर मिश्रा,लवकुश तिवारी, पंकज वर्मा, रामबचन का सहयोग  सराहनीय  रहा l

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *