आज की ताजा खबर

165 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

top-news

जौनपुर। सद्भावना क्लब के तत्वावधान में अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्या की अध्यक्षता में रविवार को (शिया) इंटर कॉलेज, मंडी नसीब खाँ में 31वाँ मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 165 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

डॉ. अलमदार नजर ने   क्लब की स्थापना, उद्देश्यों एवं सामाजिक गतिविधियों का परिचय प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद  की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि ए.ए. जाफरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज  तथा विशिष्ट अतिथि सैयद नजमुल हसन ‘नजमी’ ने भी अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  

पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव, श्रवण साहू, नरसिंह अवतार जायसवाल, मधुसूदन बैंकर, रेनू बैंकर सहित क्लब के संयोजक ताहिर कादरी सोनू , सदस्य, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन  हफीज शाह ने किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *