आज की ताजा खबर

हर विवाद में प्रतिष्ठा नहीं लगानी चाहिए: एसडीएम

top-news

 जौनपुर। पत्रकार संघ इकाई मछलीशहर की तरफ से लगातार तीसरे वर्ष तहसील सभागार में सामाजिक एवं भूमि विवाद संबंधी अपराधों के रोकथाम में पत्रकार, अधिवक्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी की भूमिका पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।  

मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने गोष्ठी में कहा कि हर विवाद में प्रतिष्ठा नहीं लगानी चाहिए। हम सब अधिकारी है किंतु कुछ चीजें हमारे भी बस में नहीं होती। जो हम कह भी से नहीं सकते। किसी विवाद का निपटारा सही गलत के साथ अपने अहं को त्यागना भी महत्वपूर्ण होता है।

विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा कहा किसी भी विवाद को चर्चा से निपटाया जा सकता है। अध्यक्षता कर रहे जौनपुर पत्रकार संघ शशि मोहन सिंह क्षेम अध्यक्ष जौनपुर पत्रकार संघ ने वक्ताओं ने कहा कि भूमि विवाद से होने वाले अपराधों को रोकने के लिए पत्रकार, वकील और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा।

पत्रकार सच्चाई को उजागर करे, अधिवक्ता कानूनी सलाह दे और प्रशासन समय पर न्याय दिलाए, तभी अपराधों पर अंकुश लग सकता है।  

अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, संरक्षक ललन उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद सिंह, मनोज तिवारी, फैज खान, सतीश चन्द्र दुबे, महामंत्री आनन्द सिंह, प्रदीप दुबे, दिवाकर तिवारी आदि मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *