आज की ताजा खबर

राखी महोत्सव में 2100 बहनों ने अजय कपूर की कलाई पर बांधी राखी, आत्मीयता और विश्वास का दिखा संगम

top-news

बहन फाउंडेशन के बैनर तले सातवें दिन आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, सुबह से पहुंचने लगीं बहनें

अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर भी पहुंचीं, अजय कपूर बोले- बहनों का विश्वास समाजसेवा की प्रेरणा

अरविन्द पाण्डेय 

कानपुर। बहन फाउंडेशन के बैनर तले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर की ओर से आयोजित भव्य राखी महोत्सव के सातवें दिन भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता और विश्वास की तस्वीर देखने को मिली। कार्यक्रम में करीब 2100 बहनों ने अजय कपूर की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद व्यक्त किया। बहनों के पहुंचने से आयोजन स्थल पर पूरे दिन उत्साह और अपनत्व का माहौल बना रहा।

राखी बांधने के लिए बहनों का पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया था। एक-एक कर बहनें मंच पर पहुंचीं और अजय कपूर की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई। अजय कपूर ने भी सभी बहनों का सम्मान किया और उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।


वर्षा उसगांवकर ने भी की शिरकत

कार्यक्रम में सदाबहार अभिनेत्री एवं लोकप्रिय मराठी-हिंदी फिल्म स्टार वर्षा उसगांवकर भी शामिल हुईं। उनके आयोजन स्थल पर पहुंचते ही बहनों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि राखी महोत्सव उनके लिए महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बहनों के साथ आत्मीय रिश्ते और विश्वास का पर्व है। उन्होंने कहा कि हजारों बहनों का उन्हें अपना भाई मानकर राखी बांधने के लिए पहुंचना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि बहनों की ओर से बांधी गई राखी उनके लिए केवल एक धागा नहीं, बल्कि उनके विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का प्रतीक है। बहनों का यह प्यार उन्हें लगातार समाज के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहनों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना भाई माना है, वह इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे।

वर्षा उसगांवकर ने कहा कि उन्होंने देश में कई कार्यक्रम देखे हैं, लेकिन हजारों बहनों को एक साथ किसी व्यक्ति को भाई मानकर उसके प्रति स्नेह और विश्वास व्यक्त करते देखना विशेष अनुभव है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, प्रेम और रिश्तों को मजबूत करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जिस तरह बड़ी संख्या में बहनें अजय कपूर को राखी बांधने पहुंचीं, उससे आयोजन की आत्मीयता साफ दिखाई देती है। उन्होंने अजय कपूर की सराहना करते हुए कहा कि बहनों का इतना बड़ा परिवार और उनका गहरा विश्वास किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ी उपलब्धि है। राखी महोत्सव को पारिवारिक उत्सव का रूप देने की पहल भी सराहनीय है।

कई क्षेत्रों से पहुंचीं बहनें

राखी महोत्सव में बाबूपुरवा कॉलोनी, बगाही भट्ठा, बेगमपुरवा, मंशीपुरवा, सुजातगंज, चंदारी, अजीतगंज, बाकरगंज और मीरपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से बहनें पहुंचीं।

कार्यक्रम में रानी लोधी, रेशमा, रानी, सुनैना देवी, सुषमा यादव, स्वाती वैश्य, उषा साहू, मधु राजपूत, पिंकी चौरसिया, मोना सोनकर, कंचन, गीता देवी, पिंकी राजपूत, पूनम सैनी, सुनीता शुक्ला, आशा वर्मा, निशा, सुषमा, सोनवा देवी, नेहा देवी, गायत्री मौर्या, प्रियंका वर्मा, शिवकुमारी, रीना साहू, नंदिनी मिश्रा, अनीता गुप्ता, रजिया, सुनीता, गुलशन जहां, आशा तिर्की, अनीता गुप्ता शाह, संगीता, सबीना बानो, राजरानी, नीतू, राशिदा बेगम, प्रीति विश्वकर्मा, माहिदा बानो, उर्मिला सैनी, संतोष शुक्ला, किरन गुप्ता, किरन, गीता पाण्डेय, आमना बेगम, सुशीला साहू, रोशन जहां, रीना, रमा राजपूत, छवि राजपूत, नसरीन बेगम, सबीहा खानम, रूबी, सिम्मी खान, साधना सविता, रीता वर्मा, रोशनी तिवारी, शिवानी, पूनम देवी, सुनैना, बरखा चौधरी, मोनी जायसवाल, सरिता साहू, निशा, नेहा शर्मा और कामिनी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में बहनें मौजूद रहीं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *