आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जय भारत द्वारा महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव की रूपरेखा घोषित
- दैनिक लोक भारती
- 31 Aug, 2026
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहाँपुर I शाहजहाँपुर महानगर की प्रतिष्ठित एवं समाजसेवा के क्षेत्र में चर्चित संस्था जय भारत द्वारा महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव के 20वें आयोजन की विस्तृत रूपरेखा घोषित की गई। महाराजा अग्रसेन द्वार, स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित जय भारत के केंद्रीय कार्यालय पर स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महोत्सव से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई ।
जय भारत के अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव के 20वें आयोजन का शुभारंभ 13 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में होगा। इसके बाद 17 सितंबर को आकांक्षा इंटर कॉलेज, 20 सितंबर को लीड कॉन्वेंट स्कूल, 23 सितंबर को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, 27 सितंबर को दून इंटरनेशनल स्कूल, 29 सितंबर को बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, 2 अक्टूबर को राजकीय किशोर गृह, 4 अक्टूबर को तक्षशिला पब्लिक स्कूल, 6 अक्टूबर को गिलेयरिंग पब्लिक स्कूल तथा 9 अक्टूबर को संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज के सभागार में विशाल समारोह के साथ महोत्सव का समापन होगा।
उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस आयोजन में कक्षा एक से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न बौद्धिक, खेलकूद, व्यक्तित्व विकास, आईक्यू, मनोरंजन एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में संस्था के महासचिव डॉ. मयंक भूषण पांडे ने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं रुचि को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिताओं की संख्या एवं स्वरूप को और व्यापक बनाया जा रहा है।
राष्ट्रीय अथवा प्रादेशिक स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को संस्था के सर्वोच्च ‘सावित्री अलंकरण’ से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई के जनपद टॉपर्स को ‘महाराजा अग्रसेन अलंकरण’ से नवाजा जाएगा।
संस्था के उपाध्यक्ष शोभित अग्रवाल ने बताया कि संपूर्ण आयोजन के कुशल संचालन हेतु 100 सदस्यीय संचालक मंडल नियुक्त किया गया है।
संयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी शीघ्र घोषित की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से शशि गुप्ता, शिवा वैश्य, प्रभव अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, निशि अग्रवाल, आयुष अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का समापन हुआ।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







