आज की ताजा खबर

स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी के पिता ने हनुमान गढ़ी अयोध्या मे दर्शन किया।

top-news

पवन ओझा 

अयोध्या I मिल्कीपुर विहार राज्य की चर्चित भरत भूषण तिवारी समाज सेवक के फर्जी मुठभेड़ मे हत्या के बाद कुमार गंज के समाज सेवी राजन पांडेय बिलौटी गांव पहुंचे थे तथा पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया था व बचन दिया था आजीवन पुत्र की तरह परिवार के साथ रहेंगे।

राजन पांडेय ने तात्कालिक मदद करते हुए पचास हजार रुपए भी दिए थे।

रविवार को भरत भूषण तिवारी का परिवार अयोध्या धाम  दर्शन के लिए आया तथा कुमार गंज समाज सेवी राजन पांडेय से मिला।

राजन पांडेय ने आवभगत के साथ ही अपने दो पुत्रों को साथ भेजकर भरत भूषण तिवारी के पिता समेत परिवार के सदस्यों

को हनुमानगढ़ अयोध्या समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन कराया। हनुमान मंदिर सुरक्षा ड्यूटी मे तैनात पुलिस कर्मचारियों ने भारत भूषण तिवारी के पिता को पहचानने के बाद  अपनी सुरक्षा घेरे में सुलभ दर्शन कराया।

बताते चलें कि भारत भूषण तिवारी ने जवइनिया गांव के बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए भ्रष्ट  प्रशासन से संघर्ष करते हुए दलित वंचित  शोषण के शिकार लोगों के लिए आत्म बलिदान करके पूरे देश को झकझोर दिया है ।

बताया जाता है कि विहार के बांकीपुर उप चुनाव पर बलिदानी भरत भूषण तिवारी का ऐसा प्रभाव पड़ा कि सत्तारूढ भाजपा की सारी कोशिश बेकार साबित हुई तथा प्रशांत भूषण चुनाव जीत  गये ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pawan Ojha

Very nice