आज की ताजा खबर

लाखों का गुटखा नष्ट किया गया टैक्स चोरी की आशंका।

top-news

पवन ओझा

अयोध्या I अयोध्या सोहावल तहसील के सालारपुर गांव की बाग व वाटर पार्क के पास लाखों रूपए का पान मसाला जलाकर जमीन मे दफन कर  तथा खुले मैदान मे फेंक कर अज्ञात लोग फरार हो गए।  

सुबह जब ग्रामीणो ने देखा तो तरह तरह की चर्चा होने लगी गांव के लोगों को आशंका है कि किसी थोक बिक्रेता अथवा निर्माता के द्वारा यह कार्य किया गया है।

जांच पड़ताल करने पर सही जानकारी सामने आ सकती है कि पान मसाला असली है अथवा नकली यदि असली है तो इस तरह फेंकने व जलाकर नष्ट करने के पीछे क्या कारण है।

घटनास्थल सोहावल तहसील के रौनाही थाना क्षेत्र मे है ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *