आज की ताजा खबर

सीएमओ ने किया श्यामारुण अस्पताल का निरीक्षण

top-news

पूर्व कर्मचारी ने नवजात बच्ची बेचने का लगाया था आरोप, निरीक्षण के बाद नोटिस जारी 

आदेश दीक्षित 

पुवायां शाहजहांपुर। नगर के एक निजी अस्पताल के पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तमाम खामियां मिलने के बाद अस्पताल को नोटिस जारी कर दिया गया।

नगर के शाहजहांपुर रोड स्थित डॉ. हिमांशु बाथम और डॉ. शिवांगी गुप्ता द्वारा संचालित श्यामारुण हॉस्पिटल के पूर्व कर्मचारी अंकित कुमार ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा है।

अंकित कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि 2 जुलाई को भाग्यवती नाम की एक महिला का गलत तरीके से डिलीवरी का ऑपरेशन किया गया था।

महिला का नाम रीना दर्शाया गया और डिलीवरी के ऑपरेशन को यूट्स में गांठ का ऑपरेशन बताकर उसकी बच्ची को कथित तौर पर बेच दिया गया था।

मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहजहांपुर ने मामले को गंभीरता से लिया।

उन्होंने नोडल अधिकारी डॉ. इरफान अली खान को स्थलीय निरीक्षण और जांच के आदेश दिए। जिसके बाद 25 अगस्त को नोडल अधिकारी डॉ. इरफान अली खान श्यामारुण अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण किया।

उन्होंने अस्पताल से संबंधित सभी शैक्षिक और पंजीकरण प्रमाण पत्र मांगे और संचालक को 1 सितंबर को शाम 3 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहजहांपुर के कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए।

नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि 1 सितंबर तक सभी दस्तावेज और पंजीकरण पत्र पेश नहीं किए गए, तो मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *