आज की ताजा खबर

खुल गई पुनः एक और उम्मीद की दुकान,सपा के वरिष्ठ नेता जन सेवक पवन दुबे ने दिव्यांग दंपति हेतु जनरल किराना स्टोर खुलवा कराया आय का व्यवस्था

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर I  कुशीनगर जनपद के खड्डा विधानसभा अंतर्गत एक ग्राम सभा में किसी प्रकार की आय का व्यवस्था न होने के कारण परेशानियों से जूझ रहे दिव्यांग व्यक्ति को खड्डा विधानसभा के सपा के वरिष्ठ नेता व जन सेवक पवन दुबे द्वारा स्वयं के खर्चे से‌ जनरल किराना स्टोर खुलवाकर आई का व्यवस्था कराया गया जिससे दिव्यांग दंपति को वित्तीय संबंधित किसी प्रकार की परेशानियों का समना न करना पड़े।


खड्डा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा हरपुर मझार के दिव्यांग दंम्पति नैमूल्लाह अंसारी के परिवार के लिए जिवकोपार्जन को लेकर सपा के वरिष्ठ नेता व जन सेवक पवन दुबे ने

नैमूल्लाह जनरल किराना स्टोर खुलवाकर दिव्यांग दंपति के लिए स्थायी आय की व्यवस्था कराया गया।

इस उम्मीद की दुकान का उद्घाटन पवन दुबे के साथ राशिद बिल्ला मुनीर अख्तर, सफीकुर रहमान एवं अब्दुल्लाह अंसारी द्वारा किया गया।उद्घाटन के दौरान पवन दुबे ने कहा कि लोगों की सहायता करना मेरी दिनचर्या में शामिल है। लोगों के दुख सुख में साथ खड़ा रहना तथा उनके साथ रहकर व

मिलकर उनके लिए तरक्की की राह खोज कर उनको तरक्की के तरफ ले जाना मेरी आदत बन गई है।

उन्होंने कहा कि मैं हर संभव प्रयास करता रहता हूं कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपने स्तर से फायदा पहुंचाते हुए उनको तरक्की के राह पर ले जाएं। कार्यक्रम में राम अवध यादव, ऐनुल हक़ जिला महासचिव,

अजीमुद्दीन अंसारी, तसौवर अंसारी, रामसवारे भगत, सवरू जी, मुनीर अख्तर, निजामुद्दीन अंसारी, बुलाही अंसारी, विरु मौर्या आदि काफी संख्या में क्षेत्रीय व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *