आज की ताजा खबर

नेपाल जल प्रलय में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पीड़ितों के लिए की सहायता की मांग

top-news

हिमांशु दुबे

औरैया। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में सोमवार को शहीद पार्क में समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि नेपाल में आई जल प्रलय से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और कई लोग अब भी मलबे में दबे या लापता बताए जा रहे हैं।


राहत एवं बचाव दल लगातार अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं।

उन्होंने सरकार से आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने की मांग की।

सभा के दौरान सदस्यों ने त्रासदी में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समिति के संस्थापक ने नेपाल संकट के दौरान भारत की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारत ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए वायुसेना के विमानों से राहत सामग्री पहुंचाकर पड़ोसी देश के प्रति मानवीय सहयोग का परिचय दिया है।

श्रद्धांजलि सभा में चंद्रपाल यादव, राजेश कुमार, राम आसरे गुप्ता, सचिन कुमार पोरवाल, अर्पण चतुर्वेदी, रामकरण साहनी, आरव चतुर्वेदी, अमित शुक्ला, हिमांशु दुबे, कुलदीप बाजपेई सहित संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल और संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *