आज की ताजा खबर

जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कमीशनखोरी का खुला खेल, डॉ जितेंद्र कुमार द्वारा मरीजों को बाहर की दवा लिखी जाती है मरीज बाहर की दवाई लेने को मजबूरI

top-news

अमरीक सिंह

 जलालाबाद, शाहजहांपुर। नगरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में कमीशनखोरी का खुला खेल चल रहा है। आरोप है कि यहां तैनात डॉक्टर जितेंद्र कुमार मरीजों को सरकारी दवा न देकर बाहर के मेडिकल स्टोर से महंगी प्राइवेट दवाइयां लिख रहे हैं, जिससे मरीजों की जेब पर सीधा डाका पड़ रहा है।

 बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत डहर की वर्तमान प्रधान रीता देवी मलेरिया और टाइफाइड की दवा लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थीं। आरोप है कि डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने उन्हें सरकारी दवा उपलब्ध होने के बावजूद बाहर की प्राइवेट दवा लिख दी।


 वहीं प्राइवेट न्यू फाइव स्टार मेडिकल स्टोर के संचालक ने 750 रुपए की दवाई दी ऐसे ही एक नई मरीज का जितने भी डॉक्टर के पास जाते हैं दवाई लेने बहुत सब मरीजों को प्राइवेट ही दवाई लिखते हैं और अपना मुनाफा अपनी कमिशन और मेडिकल स्टोर संचालक को मुनाफा डॉक्टर द्वारा पहुंचाया जाता है

 स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र से कुछ ही दूरी पर स्थित न्यू फाइव स्टार मेडिकल स्टोर से खुलेआम दवाइयां ली जा रही हैं और इसका कमीशन सीधे डॉक्टर तक पहुंचता है। यह खेल पिछले कई सालों से चल रहा है।

 गौरतलब है कि मरीज एक रुपये की पर्चा बनवाकर इस उम्मीद से सरकारी अस्पताल आते हैं कि उन्हें मुफ्त में इलाज और दवा मिलेगी, लेकिन कमीशन के चक्कर में डॉक्टरों द्वारा उन्हें बाहर की महंगी दवाएं लिख दी जाती हैं।

 बही इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक दिनेश सिंह  से बात की तो उन्होंने बताया कि अगर डॉक्टर द्वारा प्राइवेट मेडिकल से दवाई लेने के लिए लिखा गई है तो डॉक्टर की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी,

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *