आज की ताजा खबर

ससुराल से कुछ दूरी पर शीशम के पेड़ से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप

top-news

दुदही, कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमही गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय युवक सोहन प्रसाद का शव ससुराल से कुछ दूरी पर मुसहर बस्ती के समीप शीशम के पेड़ से लटकता हुआ मिला।

शव मिलने की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि सोहन प्रसाद अपनी ससुराल में रह रहे थे। सोमवार को उनका शव ससुराल से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला।

ग्रामीणों की सूचना पर विशुनपुरा थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घटना के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी ली।

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *