आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीजल इंजन पंपसेट चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
- दैनिक लोक भारती
- 31 Aug, 2026
इनायतनगर पुलिस ने तरमा मार्ग से आरोपियों को पकड़ा, महिंद्रा पिकअप और तीन मोबाइल भी मिले
गौतम यादव, अभिषेक उर्फ हसमुख और गोलू दुबे उर्फ रितेश के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी
पवन ओझा
अयोध्या। थाना इनायतनगर पुलिस ने डीजल इंजन पंपसेट चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया डीजल इंजन पंपसेट, एक महिंद्रा पिकअप और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवेन्द्र पाल की टीम ने कार्रवाई की।
चोरी का पंपसेट लेकर जा रहे थे आरोपी
पुलिस के अनुसार थाना इनायतनगर में दर्ज मु0अ0सं0 398/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम तरमा मार्ग में अंधी-अंधा मंदिर के पास खिहारन मार्ग से तीन आरोपियों को रात करीब 2:20 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौतम यादव पुत्र हनुमान यादव, निवासी ग्राम मुबारकपुर उमरनी, थाना इनायतनगर, उम्र करीब 22 वर्ष; अभिषेक उर्फ हसमुख पुत्र बैजनाथ, निवासी ग्राम मुबारकपुर उमरनी, उम्र करीब 19 वर्ष; तथा गोलू दुबे उर्फ रितेश पुत्र राजेश दुबे, निवासी ग्राम मुबारकपुर उमरनी, उम्र करीब 18 वर्ष के रूप में की है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया डीजल इंजन पंपसेट बरामद हुआ है। इसके बाद मामले का सफल अनावरण किए जाने का दावा किया गया है।
पंपसेट के साथ पिकअप और तीन मोबाइल बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से XINHUAN DIESEL ENGINE, मॉडल नंबर Z170F, सीरीज नंबर 3908 का एक डीजल इंजन पंपसेट बरामद किया गया। इसके अलावा एक महिंद्रा पिकअप वाहन नंबर UP 42 ET 8818 और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवेन्द्र पाल, उपनिरीक्षक दिवाकर पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अन्नू सिंह, कांस्टेबल आशीष सिंह, रिजर्व कांस्टेबल महेन्द्र वर्मा, रिजर्व कांस्टेबल कमल सिंह, हेड कांस्टेबल रणजीत मौर्या, कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार और कांस्टेबल अनुज दुबे शामिल रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







