आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
हैंडबॉल में स्टेडियम ने सुल्तानपुर ट्रेनीज को 12-8 से हराया, तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन
- दैनिक लोक भारती
- 31 Aug, 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस पर पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ आयोजन, आठ टीमों ने लिया हिस्सा
राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विजेता-उपविजेता टीमों को किया पुरस्कृत, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान
सुशील चंद्र मिश्र
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय के तत्वावधान में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव, राज्य मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश रहे। प्रतियोगिता के तीसरे दिन पुरुष हैंडबॉल मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें स्टेडियम की टीम ने सुल्तानपुर ट्रेनीज को 12-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन राम चंद्र मिश्रा, प्रदेश सह संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर की देखरेख में हुआ। इसमें स्टेडियम, लिटिल एंजेल, जूनियर नारायणपुर समेत कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल में स्टेडियम ने दर्ज की जीत
फाइनल मुकाबला सुल्तानपुर ट्रेनीज और स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन स्टेडियम की टीम ने मुकाबले में 12-8 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब हासिल किया।
सुल्तानपुर ट्रेनीज की ओर से कान्हा, वैभव और विनय गौड़ ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं स्टेडियम की ओर से विजय नारायण और अजीत ने प्रभावी खेल दिखाया।
मुकाबले में निर्णायक की भूमिका स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्रा के साथ आसिफ, श्वेता, रोली, कामरान और सुमित ने निभाई। प्रतियोगिता का संचालन मुनेंद्र मिश्रा ने किया।
विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत
समापन समारोह में मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इसके साथ ही जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में अनूप गुप्ता, रागिनी, करन, दानिश, साहिल, सुमित गौड़, कामरान, मुकेश, शिवा पाल, जानसी, सत्यमन्यु और भानू प्रसाद शामिल रहे। प्रशिक्षकों एवं स्टेडियम से जुड़े लोगों में प्रवीण मिश्रा, प्रदीप यादव, आशा, चंचल भट्टाचार्य, आशुतोष गुप्ता और राम नरेश को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जनप्रतिनिधि और खिलाड़ी रहे मौजूद
समापन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सीताराम वर्मा, राज प्रसाद उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह राणा, आशीष सिंह, नगर उपाध्यक्ष अजय सिंह फौजी, शुभेंदु सिंह, पंकज दुबे, रविंद्र शुक्ला, तारिक वसीम, इरशाद खान, मो. इलियास और फायजा समेत प्रशिक्षक, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समापन के साथ प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







