आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
त्योहारों को लेकर सुलतानपुर में पुलिस अलर्ट, एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
- दैनिक लोक भारती
- 31 Aug, 2026
चौक, घंटाघर, पंचरस्ता और स्वीट हाउस क्षेत्र में एसपी ने किया भ्रमण, पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश
सर्राफा कारोबारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की सक्रियता पर दिया जोर
सुशील चन्द्र मिश्र
सुलतानपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए सुलतानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने चौक, घंटाघर, पंचरस्ता और स्वीट हाउस सहित आसपास के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी त्योहारों के मद्देनजर लगातार गश्त करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और सतर्कता बनाए रखना जरूरी है, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके।
सर्राफा कारोबारियों से भी किया संवाद
पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के सर्राफा व्यापारियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं तथा सुरक्षा संबंधी जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने त्योहारों के दौरान सर्राफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।
व्यापारियों को प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को भी बाजारों में प्रभावी पुलिसिंग और नियमित पैदल गश्त जारी रखने के निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार, आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







