आज की ताजा खबर

हरीश द्विवेदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, शिवेंद्र सिंह ने दिखाई संगठनात्मक ताकत

top-news

हजारों कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री का भव्य स्वागत

पवन ओझा

अयोध्या। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम अयोध्या आगमन पर सोमवार को भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

जिला अध्यक्ष प्रमुख संघ अयोध्या शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग पहुंचे।

कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। हरीश द्विवेदी के स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और जयघोष कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूलों की विशाल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

वहीं बुलडोजर के माध्यम से पुष्प वर्षा कर स्वागत को भव्य रूप दिया गया।

स्वागत समारोह में शामिल होने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।

कार्यकर्ताओं के उत्साह और भीड़ को देखकर आयोजन की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता था।

जिला अध्यक्ष प्रमुख संघ अयोध्या शिवेंद्र सिंह ने कहा कि हरीश द्विवेदी को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

उनके प्रथम अयोध्या आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ स्वागत किया है। हरीश द्विवेदी के स्वागत में उमड़ी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।

शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में विशाल माला, पुष्प वर्षा और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *