आज की ताजा खबर

प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी पर एफआईआर को बताया कानून के दुरुपयोग की पराकाष्ठा, मोदी सरकार पर साधा निशाना

top-news

प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता और कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज (प्रतापगढ़) स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखंड के हलद्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को कानून के दुरुपयोग की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए संविधान और कानून की धज्जियां उड़ा रही है।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि हलद्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की रैली के बाद शुद्धिकरण के नाम पर छुआछूत को बढ़ावा देना देश की समरसता बिगाड़ने की साजिश थी। राहुल गांधी ने इस पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने साजिश के तहत उलटे उन्हीं पर एफआईआर दर्ज कर ली।

इसके साथ ही उन्होंने महंगाई (रसोई गैस, प्याज, टमाटर और चीनी के बढ़ते दाम), जनहित के मुद्दों और यूपी में भारी बारिश के कारण हो रहे जलभराव पर सरकार को घेरते हुए शीर्ष प्राथमिकता पर राहत कार्य चलाने की मांग की।

दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं और व्यापारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने कैंप कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *