आज की ताजा खबर

जल भराव से नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

top-news

लालगंज-प्रतापगढ़। जल भराव की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया।

सांगीपुर विकास खण्ड राहाटीकर गॉव में बारिश के चलते हुये जल भराव से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि जल भराव के चलते गॉव से निकलने का मार्ग अवरूद्ध हो गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक जल भराव से कई घरों के प्रभावित होने की संभावना है।

प्रदर्शन कारी ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने समस्या के निदान को लेकर कार्रवाही नही की।

ग्राम प्रशासक के रवैए से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों के सड़क पर विरोध प्रदर्शन की सूचना पर खण्ड विकास अधिकारी, राजेन्द्र नाथ पाण्डेय क्षेत्रीय लेखपाल व स्थानीय पुलिस के साथ पहुँचे और ग्रामीणों को समस्या का निदान करायें जाने का भरोसा दिलाकर आक्रोश शांत कराया।

विरोध प्रदर्शन में सत्यम सिंह, शनि सिंह, वीरेन्द्र गौतम, शेष सिंह, भीम कोरी, भोला तिवारी आदि शामिल रहें।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *