आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कार की टक्कर से घायल शिक्षामित्र की भी इलाज के दौरान मौत,दुर्घटना में दो की पहले ही हो चुकी है मौत
- दैनिक लोक भारती
- 31 Aug, 2026
ललगंज-प्रतापगढ़। नेशनल हाईवे पर रविवार को हुई कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार घायल शिक्षामित्र की भी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी। दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक रमाकान्त मिश्र की मौके पर ही मौत हो गयी थी।
वहीं दुर्घटना में ई-रिक्शा पर बैठा मासूम आठ साल के बालक की भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गई थी।
महिला की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा है। घायल शिक्षामित्र रीना देवी पत्नी भरत लाल सरोज को गम्भीर दशा में जिला अस्पताल से देर रात प्रयागराज मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
वहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी भी सांसें थम गयीं। शव पीएम के बाद देर रात घर पहुंचने की संभावना है।
लालगंज कोतवाली के रायपुर तियाई पेट्रोल पम्प के पास बीते रविवार की शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार से आ रही कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक अझारा निवासी रमाकान्त मिश्र की मौत के साथ ही इस पर बैठे नयापुरवा गॉव निवासिनी चालीस वर्षीय संगीता देवी पत्नी उमेश प्रजापति व उसका आठ वर्षीय पुत्र आत्दिय प्रजापति एवं डभियार निवासी सैतीस वर्षीय रानी देवी पत्नी भरतलाल सरोज घायल हो गये थे।
इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज लाये जाने पर चिकित्साकों ने ई-रिक्शा चालक रमाकांत मिश्र को मृत घोषित कर दिया था। वहीं जिला अस्पातल में इलाज के दौरान आठ वर्षीय आदित्य प्रजापति की भी मौत हो गई थी।
मृतका रानी देवी शिक्षामित्र थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
मृतक मासूम आदित्य का शव परिजन घर लेकर आ गए थे। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया है।
इधर अझारा निवासी मृतक रमाकान्त मिश्र का सोमवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
फोटोः3,4-मृतका रानी देवी की फाइल फोटो, मृतक आदित्य।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







