आज की ताजा खबर

बारिश से रामपुर संग्रामगढ़ क्षेत्र में जलभराव, घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों में दहशत

top-news

प्रतापगढ़। सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद रामपुर संग्रामगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया।

कई स्थानों पर घरों के साथ पशु भी पानी में घिरे हुए हैं। मंदिरों के आसपास पेड़ गिरने से भी ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

संग्रामगढ़, लाला का पुरवा, कस्बा लतीफपुर, असोगी, नरई और हिसमापुर समेत कई गांवों में चारों तरफ पानी भर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश हुई तो स्थिति और भयावह हो सकती है।

कई जगह ग्राम प्रधान की ओर से बनाए गए शौचालय भी जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पानी की निकासी नहीं होने के कारण घरों में पानी भर रहा है।

कुछ स्थानों पर हाईवे और सड़कों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। लगातार मोबाइल पर मौसम और बारिश से संबंधित संदेश पहुंचने से ग्रामीणों में और दहशत का माहौल है।

जलभराव से परेशान ग्रामीणों महेश शुक्ला, मोटर मालिक, बनवारी पटेल, सनी सोनकर, गुड्डू हवाई दर, मुकेश सरोज और अमित तिवारी आदि ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से तत्काल पानी निकलवाने और प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विजय शंकर मणि ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है।

जहां-जहां जलभराव की समस्या है, वहां जल्द समाधान कराया जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *